नारनौल में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक, मंत्री ने सरपंच को सस्पेंड करने के दिए आदेश

by Manu
सस्पेंड

नारनौल, 31 मार्च 2026: महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में मंगलवार को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की मासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक दोपहर बाद लघु सचिवालय के पास सभागार में हुई। बैठक में गांव कुतबापुर के अरविंद कुमार की शिकायत पर मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सख्त कार्रवाई करते हुए गांव की सरपंच *मनोज देवी* को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।

अरविंद कुमार ने आरोप लगाया था कि सरपंच मनोज देवी ने करीब 15 लाख रुपये का गबन किया है। इस मामले की जांच विजिलेंस विभाग कर रहा है, लेकिन जांच बहुत धीमी गति से चल रही है।

शिकायतकर्ता ने बीडीपीओ के भी इस घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। मंत्री ने शिकायत को गंभीर मानते हुए तुरंत सरपंच को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया।

ये भी देखे: पेड़ कटाई विवाद पर अनिल विज का सख्त रुख, XEN समेत 2 अधिकारी निलंबित

You may also like