काशी पहुंचे मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव, एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन का आगाज

by Manu
मोहन यादव

काशी, 31 मार्च 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को काशी पहुंचे। यहां वे एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 में हिस्सा ले रहे हैं।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के बाद सीएम मोहन यादव सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने दर्शन-पूजन किया और उसके बाद कॉरिडोर का विस्तृत भ्रमण व अध्ययन किया।

मंदिर प्रशासन से उन्होंने क्राउड फ्लो मैनेजमेंट, अधोसंरचना और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। इसके बाद वे होटल रमाडा पहुंचे, जहां एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन की अध्यक्षता खुद मोहन यादव कर रहे हैं।

सम्मेलन में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं, पारंपरिक शिल्प, ओडीओपी, जीआई टैग उत्पादों, कृषि-खाद्य उत्पादों, निवेश अवसरों और पर्यटन संभावनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के बाद डॉ. मोहन यादव बरेका पहुंचकर विक्रमोत्सव महानाट्य मंचन की तैयारियों का अवलोकन करेंगे और प्रेस वार्ता भी करेंगे।

विक्रमोत्सव महानाट्य मंचन 3 अप्रैल से शुरू होगा। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

ये भी देखे: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

You may also like