संगरूर, 31 मार्च 2026: पंजाब सरकार डायल 112 प्रोजेक्ट को और प्रभावी बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जिला संगरूर के लड्डा कोठी में पहुंचकर 508 नई इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स को हरी झंडी दिखाई।
इन वाहनों को राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में तैनात किया जाएगा। इस मौके पर डीजीपी गौरव यादव भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। सीएम भगवंत मान ने कहा कि इन नई गाड़ियों से लोगों को तुरंत मदद पहुंचाना और आसान हो जाएगा।
पुलिस के अनुसार, सभी वाहन आधुनिक तकनीक से लैस हैं। इनमें मोबाइल डेटा टर्मिनल, स्मार्टफोन, डैश कैमरा, वायरलेस सिस्टम और जीपीएस ट्रैकर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
इससे न सिर्फ रिस्पॉन्स समय तेज होगा, बल्कि आरोप-प्रत्यारोप की गुंजाइश भी कम हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार ने सभी थानों के SHO को नई गाड़ियां उपलब्ध कराई हैं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए भी वाहन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है।
ये भी देखे: पंजाब पुलिस में 3298 पदों पर होगी भर्ती, 10 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया