चंडीगढ़, 31 मार्च 2026: IPL 2026 का चौथा मैच आज शाम न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 7:00 बजे होगा।
यह पंजाब किंग्स का इस सीजन का पहला मैच है और घरेलू मैदान पर खेले जाने वाला मुकाबला है। दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे से खोल दिए जाएंगे। कुल 10 गेट बनाए गए हैं, जिनमें गेट नंबर 1 दिव्यांग दर्शकों के लिए आरक्षित रहेगा।
कल सोमवार को दोनों टीमों ने शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक स्टेडियम में अभ्यास किया। खास बात यह है कि जब से टीम का नाम पंजाब किंग्स हुआ है, तब से वह अपना शुरुआती मैच कभी नहीं हारी है।
दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 3 पंजाब किंग्स और 3 गुजरात टाइटंस ने जीते हैं। गुजरात टाइटंस का IPL में सबसे बड़ा स्कोर 232 रन रहा है, जबकि पंजाब किंग्स का अधिकतम स्कोर 243 रन है।
ये भी देखे: IPL 2026 शुरू होने से पहले CSK को बड़ा झटका, एमएस धोनी चोट की वजह से शुरुआती दो हफ्ते नहीं खेलेंगे