चंडीगढ़, 30 मार्च 2026: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी सैन्य तनाव के बीच एक बार फिर सख्त धमकी दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि अगर ईरान समझौते की राह पर नहीं आता और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को व्यापार के लिए नहीं खोलता है, तो उसे बेहद गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ईरान को तबाही उठानी पड़ेगी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान को यह चेतावनी दी है। उन्होंने ईरान से जल्द से जल्द समझौता करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को सामान्य व्यापार के लिए खोलने की मांग की है।
पिछले एक महीने से जारी इस युद्ध ने पूरी दुनिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह युद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी साबित हो रहा है।
ये भी देखे: मध्य-पूर्व तनाव के बीच इजरायल का दावा, ईरान के IRGC नेवी चीफ अलिरेजा तंगसिरी मारे गए