डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 95 के पार पहुंचा, 88 पैसे टूटकर 95.58 पर

by Manu
रुपया डॉलर

चंडीगढ़, 30 मार्च 2026: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण भारतीय रुपया आज सोमवार को भारी गिरावट के साथ पहली बार 95 के पार पहुंच गया। रुपया आज 88 पैसे कमजोर होकर 95.58 के स्तर पर बंद हुआ।

एक महीने में रुपया करीब 4 प्रतिशत गिर चुका है, जबकि चालू वित्त वर्ष में यह 10 प्रतिशत से ज्यादा कमजोर हो चुका है। रुपए की इस लगातार गिरावट का असर आम आदमी पर भी पड़ने वाला है। विदेश से आने वाले सामान जैसे मोबाइल फोन, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कच्चा तेल महंगे हो जाएंगे।

इससे आयात महंगा होने के कारण घरेलू बाजार में महंगाई बढ़ने की आशंका है।

ये भी देखे: रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़का, 88.80 के ऑल टाइम लो पर पहुंचा

You may also like