3
अमृतसर, 30 मार्च 2026: अमृतसर के अटारी क्षेत्र में सोमवार सुबह दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने घर से रोज की तरह काम पर जा रहा था, तभी रास्ते में हमलावरों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। युवक मौके पर ही ढेर हो गया।
आरोपियों ने हत्या के बाद उसकी बाइक और मोबाइल भी छीनकर ले गए। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोहणा सिंह के रूप में हुई है, जो राजाताल गांव का रहने वाला था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
ये भी देखे: अमृतसर में शादी के एक महीने बाद ही पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या