हरियाणा सरकार ने पीएनजी पाइपलाइन पर लीज रेट 3 लाख से घटकर मात्र 1 हजार रुपये प्रति किलोमीटर किया

by Manu
हरियाणा सरकार

चंडीगढ़, 28 मार्च 2026: हरियाणा सरकार ने प्राकृतिक गैस नेटवर्क को तेजी से बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने पीएनजी पाइपलाइन पर लगने वाले लीज रेट को 3 लाख रुपये प्रति किलोमीटर से घटाकर मात्र 1 हजार रुपये प्रति किलोमीटर एकमुश्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास पर प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। सीएम सैनी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 28,377 किलोमीटर पीएनजी पाइपलाइन बिछ चुकी है और इसे और विस्तार देने की योजना है।

सरकार ने वाणिज्यिक सिलिंडर की आपूर्ति भी 20 प्रतिशत बढ़ाकर अब 70 प्रतिशत कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस एलपीजी से पीएनजी की ओर शिफ्ट करने पर है। इसके तहत पूरे प्रदेश में 13,33,603 पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।

हालांकि अब तक केवल 5,759 कनेक्शन ही लगाए जा सके हैं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द 2 लाख पीएनजी कनेक्शन शुरू किए जाएं।

प्रदेश में फिलहाल 586 सीएनजी स्टेशन संचालित हैं, जो गैस आधारित ईंधन को बढ़ावा दे रहे हैं।

ये भी देखे: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले निजी स्कूलों को 13.88 करोड़ रुपये जारी

You may also like