ईरान जंग को लेकर PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, कहा- मिलकर काम करें

by Manu
PM modi meeting with CMs

नई दिल्ली, 28 मार्च 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईरान युद्ध की स्थिति को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। बैठक में PM मोदी ने कहा कि सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें और अपनी तैयारियां मजबूत रखें।

उन्होंने राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा है।

PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सप्लाई चेन को सुचारू रखें, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। साथ ही खाद्यान्न के स्टॉक और वितरण पर नजर रखने को कहा।

इससे पहले केंद्र सरकार ने साफ कर दिया था कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं लगेगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत तीन मंत्रियों ने लॉकडाउन की अफवाहों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है।

ये भी देखे: पीएम मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, ईरान जंग पर होगी चर्चा

You may also like