बिहार में रामनवमी की धूम, पटना के महावीर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, ड्रोन से बरसाए फूल

by Manu
महावीर मंदिर रामनवमी

पटना, 27 मार्च 2026: रामनवमी के पावन अवसर पर बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में भक्ति का माहौल है। पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में देर रात से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मंदिर के कपाट रात 2 बजे खोले गए, जिसके बाद विशेष आरती हुई।

श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में ड्रोन से फूल बरसाए गए। मंदिर प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 2 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं। इस बार कुल 4 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।

राजवंशी नगर के पंचरूपी मंदिर में अब तक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। एसके पूरी पार्क में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में सुबह 5 बजे से जलाभिषेक के लिए भक्तों की लगातार भीड़ लग रही है।

सीवान में रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी शामिल हुए।

ये भी देखे: बिहार सरकार ने धार्मिक मेलों और आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ रुपये किए मंजूर

You may also like