चंडीगढ़, 27 मार्च 2026: हरियाणा सरकार ने नियम 134 ए के तहत गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सात जिलों के निजी स्कूलों के लिए 13.88 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इस राशि का लाभ अंबाला, फतेहाबाद, गुरुग्राम, कैथल, महेंद्रगढ़, पंचकूला और रोहतक जिले के कुल 334 निजी स्कूलों को मिलेगा। इन स्कूलों को फीस की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने बकाया राशि जारी करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का आभार जताया है।
उन्होंने बाकी जिलों का बकाया पैसा भी जल्द जारी करने की मांग की है। शिक्षा विभाग पहले ही नियम 134 के तहत गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले निजी स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति के लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत कर चुका है।
ये भी देखे: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, HVPNL के 2267 संविदा कर्मचारियों को मिला एक साल का सेवा विस्तार