फाजिल्का में नशा तस्करी का खुलासा, 12वीं के दो स्टूडेंट्स गिरफ्तार, 265 ग्राम हेरोइन बरामद

by Manu
smuggler

फाजिल्का, 27 मार्च 2026: फाजिल्का में CIA स्टाफ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो स्टूडेंट्स को 265 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाइक सवार थे और फाजिल्का के गांव मौजम के रहने वाले निकले।

पुलिस के अनुसार, एक आरोपी सूरज सिंह 12वीं कक्षा पास कर चुका है, जबकि दूसरा आरोपी अभी 12वीं कक्षा पढ़ रहा नाबालिग छात्र है।

सीआईए स्टाफ के अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी टी पॉइंट सलेमशाह पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार दोनों युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी देखे: अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने 7 किलो हेरोइन किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

You may also like