गोरखपुर, 27 मार्च 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में 5 साल की बच्ची ने बुलडोजर का खिलौना गिफ्ट किया। योगी ने बच्ची के साथ बुलडोजर पकड़कर फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद खिलौना वापस लौटाते हुए उन्होंने बच्ची से कहा, “अब इसे ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना।”
बच्ची परिवार के साथ कानपुर से गोरखनाथ मंदिर आई थी। इससे पहले योगी ने जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। परिजनों के साथ आए बच्चों को प्यार किया और चॉकलेट बांटी।
योगी ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा, “गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो। अगर कोई आरोपी जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमकाता है तो तुरंत उसकी जमानत रद्द कराने की कार्यवाही करो।”
थोड़ी देर बाद गोरक्षपीठाधीश्वर CM योगी रामनवमी के अवसर पर मां सिद्धिदात्री की आराधना करेंगे और कन्या पूजन करेंगे। दोपहर 12 बजे वे मंदिर परिसर में श्रीरामजानकी मंदिर और ओपन एयर थिएटर में आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव में शामिल होंगे।
ये भी देखे: सीएम योगी ने गोरखपुर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का किया उद्घाटन