चंडीगढ़, 27 मार्च 2026: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में बड़ा कटौती का फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी है। वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है यानी अब डीजल पर एक्साइज ड्यूटी जीरो हो गई है।
सरकार ने यह कदम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए उठाया है। इजराइल-ईरान जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थी। इससे तेल कंपनियों को घाटा हो रहा था और उन्हें कीमतें बढ़ानी पड़ सकती थीं, जिसका बोझ आम आदमी पर पड़ता।
सरकार की इस एक्साइज ड्यूटी कटौती से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहेंगे। बता दें कि एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला इनडायरेक्ट टैक्स है, जो सामान के उत्पादन पर लगता है। पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारें वैट (VAT) लगाती हैं।
ये भी देखे: पंजाब में प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, स्पीड और पावर की कीमत 2 रुपये महंगा हुआ