अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए 28 मार्च को चलेगी स्पेशल ट्रेन

by Manu
स्पेशल ट्रेन

अंबाला, 26 मार्च 2026: मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत 28 मार्च को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर अंबाला के उपायुक्त आज अपने कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक ले रहे थे। इससे पहले वीसी के माध्यम से सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पाण्डुरंग ने कार्यक्रम के दृष्टिगत विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने बताया कि अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से 28 मार्च को बाद दोपहर 4 बजे अंबाला से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन जाएगी तथा यहां से अंबाला , पंचकूला व यमुनानगर के श्रद्धालु, जिन्होंने सरल पोर्टल पर पंजीकरण किया था, वे यहां से अयोध्या यात्रा के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए मैसेज कर दिया गया है।

यहां बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की गई है।

ये भी देखे: होला मोहल्ला: आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला के लिए पंजाब सरकार ने बनाई पहली स्थायी ‘ऑल वेदर’ टेंट सिटी

You may also like