समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन, नीतीश कुमार पटना में करेंगे 583 करोड़ की 612 योजनाओं का शिलान्यास

by Manu
समृद्धि यात्रा

पटना, 26 मार्च 2026: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का पांचवें चरण का आज आखिरी दिन है। नालंदा में करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात देने के बाद नीतीश कुमार आज पटना के बापू सभागार में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सभा से पहले मुख्यमंत्री बापू सभागार में सभी विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत खुद इस पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना जिले में 583 करोड़ रुपये की लागत से 612 विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इसी के साथ 473 करोड़ रुपये की लागत से 761 विकास योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

ये भी देखे: नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान भोजपुर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की

You may also like