5
गोरखपुर, 26 मार्च 2026: सीएम योगी ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) में आज सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के गोरखपुर केंद्र का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए जो सॉफ्ट स्किल प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया है, यह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क उसी की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में जो भी युवा अपने नवाचार के लिए मंच चाहता है, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) उसे मंच उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
गोरखपुर में वासंतिक नवरात्र के अवसर पर अष्टमी तिथि को इसका शुभारंभ हम सभी का ध्यान एक नए शुभ संकेत की ओर आकर्षित करता है।
ये भी देखे: भरथापुर का नया नाम होगा ‘भरतपुर’, CM योगी ने 136 परिवारों को सौंपे आवास-भूमि पत्र