4
चंडीगढ़, 26 मार्च 2026: हरियाणा सरकार ने नशीले पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए अपने अभियान को और तेज करते हुए एक समन्वित एवं तकनीक आधारित रणनीति अपनाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई 12वीं राज्य स्तरीय नारको-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) बैठक में राज्य की प्रगति की समीक्षा की गई और भविष्य की कार्य-योजना तय की गई।
बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी देखे: हरियाणा में मेट्रो नेटवर्क का होगा तेज विस्तार, सेक्टर-56 से पंचगांव तक नई लाइन पर काम तेज