Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश में बस पद्मा नदी में गिरी, 25 लोगों की मौत

by Manu
Bangladesh Bus Accident

राजबाड़ी, 25 मार्च 2026: बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में हुए भयानक बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। यात्रियों से भरी बस दाउलतदिया घाट पर फेरी में चढ़ते समय पद्मा नदी में गिर गई। फायर सर्विस के अनुसार, बस के अंदर से 23 शव निकाले गए। इनमें 11 महिलाएं, 7 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 8 लोगों को जिंदा बचाया गया था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनमें से दो महिलाओं की मौत हो गई।

कुछ लोगों की तलाश अभी भी जारी है। बस में कुल करीब 40 यात्री सवार थे। बांग्लादेश में नदियों को पार करने के लिए बसों और अन्य वाहनों को फेरी पर चढ़ाया जाता है।

प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने हादसे की जानकारी ली है और रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

ये भी देखे: आंध्र प्रदेश में बस-टिपर की टक्कर, आग लगने से 14 लोग जिंदा जलकर मरे

You may also like