मार्कापुरम, 25 मार्च 2026: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम के निकट रायवरम में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। प्राइवेट ट्रैवल बस की बजरी लादे जा रही टिपर लॉरी से टक्कर हो गई। इसके बाद बस में तुरंत आग लग गई।
बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई और कई यात्री आग की चपेट में फंस गए। हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 18 लोग घायल हुए हैं।
घटना स्लैब क्वारी के पास हुई। हाई स्पीड से आ रही बस ने टिपर से टकराते ही आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
मार्कापुरम के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस नागराजू ने बताया कि अब तक 14 लोगों के जिंदा जलने की पुष्टि हुई है। लगभग 18 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
ये भी देखे: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बाइक से टकराई बस, एक्सीडेंट के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत