रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित

by Manu
रामनवमी छुट्टी

लखनऊ, 25 मार्च 2026: रामनवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। पहले से घोषित 26 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के अलावा अब 27 मार्च को भी पूरे प्रदेश में छुट्टी रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने यह कदम मंदिरों में रामनवमी के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उठाया है। हर साल इस पर्व पर लाखों लोग पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं, जिससे व्यवस्था संभालना मुश्किल हो जाता है। अतिरिक्त अवकाश से लोगों को सुविधा मिलेगी और भीड़ प्रबंधन में भी आसानी होगी।

सरकार ने आशा व्यक्त की है कि दोनों दिनों की छुट्टी से श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के रामनवमी का पर्व मना सकेंगे। शिक्षण संस्थान, सरकारी दफ्तर और बैंक 27 मार्च को बंद रहेंगे।

ये भी देखे: ठंड और कोहरे के प्रकोप के बीच बस्ती जिले में स्कूल बंद, 24 से 30 दिसंबर तक छुट्टी

You may also like