आईपीएल से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने रामलला के चरणों में माथा टेका

by Manu
LSG Ram Mandir

अयोध्या, 21 मार्च 2026: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की पूरी 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए और आशीर्वाद लिया।

टीम के साथ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका भी मौजूद रहे। सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना की और आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन की कामना की। टीम के नए कप्तान ऋषभ पंत समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी श्रद्धा भाव से भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाया।

मंदिर परिसर में टीम के पहुंचते ही श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव और एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने पूरी टीम को मंदिर का भ्रमण कराया। खिलाड़ियों ने राम मंदिर की भव्यता और शान की जमकर सराहना की।

दर्शन-पूजन पूरा होने के बाद पूरी टीम अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

ये भी देखे: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

You may also like