झज्जर, 21 मार्च 2026: हरियाणा कांग्रेस में चल रही सियासी उठापटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार दोपहर 12:30 बजे बादली विधायक कुलदीप वत्स के हसनपुर स्थित निवास पर पहुंचेंगे। दोनों नेताओं के बीच अहम वार्तालाप होगा।
बता दें कि हुड्डा को शनिवार को ही झज्जर पहुंचना था लेकिन किसी कारणवश उनका दौरा स्थगित हो गया। अब रविवार को यह मुलाकात तय हुई है।
कुलदीप वत्स पिछले कुछ महीनों से पार्टी के कई बड़े नेताओं के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के अंदरूनी हालात पर तीखे सवाल उठाए हैं। पार्टी पर “बेचने” के गंभीर आरोप भी लगा चुके हैं। ऐसे में पूर्व सीएम हुड्डा की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
ये भी देखे: फतेहाबाद में कांग्रेस विधायक के भतीजे के शादी में पहुंचे सीएम नायब सैनी, भूपेंद्र हुड्डा के साथ किया लंच