फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच मुठभेड़, सरूरपुर ज्वेलरी लूट का मुख्य आरोपी घायल

by Manu
फरीदाबाद मुठभेड़

फरीदाबाद, 17 मार्च 2026: हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार तड़के क्राइम ब्रांच और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सरूरपुर में ज्वेलरी शॉप से 64 लाख रुपये के सोने की लूट के मुख्य आरोपी धर्मवीर उर्फ बाबू पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार धर्मवीर के पैर में गोली लगी है। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी पर हरियाणा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी लूट, हत्या और अन्य संगीन अपराधों के कुल 11 मामले दर्ज हैं। सरूरपुर ज्वेलरी लूट के मामले में उसके दो साथी जावेद और साकिब पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। धर्मवीर लंबे समय से वांछित चल रहा था।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद धर्मवीर से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि पूरे अपराध नेटवर्क और अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।

ये भी देखे: फरीदाबाद में बीच सड़क पर पति ने पत्नी को तीन गोलियां मारी, चल रहा तलाक का केस

You may also like