चंडीगढ़, 17 मार्च 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले दो दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड वापस लौट आई है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज (शनिवार) पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
लुधियाना, जालंधर और पठानकोट में बादल छाए हुए हैं जबकि चंडीगढ़ में मौसम फिलहाल साफ है। विभाग का अनुमान है कि 18, 19 और 21 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
तापमान में गिरावट
पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। दो दिनों में कुल 7.6 डिग्री तापमान गिर चुका है। फरीदकोट में सबसे ज्यादा 26.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
ये भी देखे: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम बदलेगा, कल से 4 दिन गरज-चमक के साथ बारिश, यलो अलर्ट जारी