हरियाणा राज्यसभा चुनाव: सीएम नायब सिंह सैनी ने किया वोट, इनेलो ने मतदान से किया किनारा

by Manu
हरियाणा राज्यसभा चुनाव

चंडीगढ़, 16 मार्च 2026: हरियाणा विधानसभा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए शनिवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले अपना वोट डाला। 11:20 बजे तक कुल 25 विधायकों ने मतदान किया।

मंत्री अनिल विज पैरों में फ्रैक्चर के कारण व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे। कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सतपाल ब्रह्मचारी के साथ विधानसभा पहुंचीं। कांग्रेस के चार सांसद लगातार विधानसभा परिसर के बाहर डटे हुए हैं और विधायकों को साथ लेकर वोट डलवा रहे हैं।

इनेलो ने राज्यसभा चुनाव में वोट न करने का फैसला लिया है। अभय चौटाला ने स्पष्ट किया कि उनके दोनों विधायक वोट नहीं डालेंगे।

संजय भाटिया की जीत तय मानी जा रही है। मुख्य मुकाबला कर्मवीर बौद्ध और सतीश नांदल के बीच है। कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। अगर पार्टी के सभी विधायक एकजुट रहकर वोट डालते हैं तो बौद्ध की जीत पक्की है।

ये भी देखे: हरियाणा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों को हिमाचल भेजा, जोड़-तोड़ की आशंका

You may also like