जालंधर में गैस सिलेंडर कालाबाजारी रोकने के लिए डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

by Manu
DC हिमांशु अग्रवाल

जालंधर, 16 मार्च 2026: मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से कालाबाजारी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे रोकने के लिए जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने कालाबाजारी पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की एक विशेष कमेटी गठित की है और गैस एजेंसियों की चेकिंग के लिए टीमें भी बनाई हैं।

डीसी ने एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9646222555 जारी किया है। इस नंबर पर लोग घरेलू या कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली या जमाखोरी की कोई भी शिकायत तुरंत दर्ज करा सकते हैं।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) के नेतृत्व में गठित कमेटी को सभी शिकायतें भेजी जाएंगी। कमेटी तुरंत जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि स्टाफ को विशेष रूप से तैनात किया गया है जो व्हाट्सएप पर मिलने वाली जानकारी पर फौरन काम करेगा।

डीसी ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अनियमितता दिखे तो बिना किसी डर के इस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर शिकायत पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखे: जालंधर में गैस एजेंसी के कर्मचारी पर कम गैस वाले सिलेंडर देने का आरोप,मोहल्लावासियों ने पकड़ा

You may also like