जींद में रोडवेज बस पलटी,VIDEO कॉल पर था ड्राइवर, 50 यात्री घायल

by Manu
रोडवेज बस

जींद, 14 मार्च 2026: हरियाणा के जींद जिले में शनिवार सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। टोहाना से जयपुर जा रही हरियाणा रोडवेज बस उचाना के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। इस हादसे में 13 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। बस का ड्राइवर संदीप थुआ को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

यात्रियों के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। ड्राइवर उस समय वीडियो कॉल पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान बस सड़क किनारे खड़े एक टैंपू से टकरा गई और फिर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह पलट गई।

यह बस किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित थी। ड्राइवर निजी तौर पर कार्यरत था जबकि कंडक्टर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नियुक्त था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

ये भी देखे: जींद में रोडवेज बस पलटी, स्विफ्ट कार बचाने के चक्कर में हादसा, 12 यात्री घायल

You may also like