अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने ISI प्रायोजित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, AK-47 समेत हथियार बरामद

by Manu
अमृतसर ग्रामीण पुलिस

अमृतसर, 14 मार्च 2026: पंजाब पुलिस को सुरक्षा मामलों में बड़ी कामयाबी मिली है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने ISI द्वारा प्रायोजित एक आतंकी और सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक AK-47 राइफल, दो मैगजीन, 36 जिंदा कारतूस और तीन अत्याधुनिक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद की गई हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये लोग सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुड़े हुए थे और उनके निर्देशों पर काम कर रहे थे। जांच में यह भी पता चला है कि यह मॉड्यूल युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने, भारत विरोधी और पुलिस विरोधी प्रचार फैलाने में भी शामिल था।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में अमृतसर ग्रामीण के घरिंडा थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

ये भी देखे: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ा नार्को नेटवर्क किया ध्वस्त, 3 तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो हेरोइन और हथियार बरामद

You may also like