वाशिंगटन, 13 मार्च 2026: इराक में अमेरिकी वायुसेना के एक KC-135 स्ट्रैटोटैंकर रिफ्यूलिंग विमान के क्रैश होने की घटना में 6 चालक दल के सदस्यों में से 4 की मौत हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
CENTCOM के अनुसार दुर्घटना पश्चिमी इराक में गुरुवार को ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान हुई। यह ऑपरेशन ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिकी सैन्य अभियान का हिस्सा है। घटना में दो विमानों के बीच संपर्क हुआ था। एक KC-135 नीचे गिर गया जबकि दूसरा सुरक्षित उतर गया।
प्रारंभिक जांच में दुर्घटना दुश्मन की गोलीबारी या फ्रेंडली फायर के कारण नहीं हुई है। बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया था। शुरुआत में दो सदस्यों को बचाने की उम्मीद जताई गई थी लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि चार की मौत हो चुकी है।
CENTCOM ने कहा कि शवों की पहचान परिवारों को सूचित करने के बाद 24 घंटे तक सार्वजनिक नहीं की जाएगी। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
उधर इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों ने दावा किया कि उन्होंने अमेरिकी विमान को गिराया है। हालांकि अमेरिकी सेना ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।
ये भी देखे: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, कहा – ‘जिंदा तो हैं, लेकिन..’