हांसी में दिग्विजय चौटाला के काफिले की गाड़ी ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर

by Manu
दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 12 मार्च 2026: हरियाणा के हांसी में जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के काफिले की एक गाड़ी ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बुजुर्ग सड़क पर दूर तक जा गिरे और बेहोश हो गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना हांसी-जींद रोड पर हुई। दिग्विजय चौटाला हांसी की अनाज मंडी में 13 मार्च को होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके काफिले की एक गाड़ी ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बुजुर्ग की छाती पर गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद JJP कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि चोट काफी गहरी है और चेकअप के बाद ही उनकी स्थिति के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। फिलहाल बुजुर्ग को आईसीयू में रखा गया है।

 ये भी देखे: पानीपत के माधव सृष्टि पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात

You may also like