जालंधर, 12 मार्च 2026: जालंधर देहात के मेहतपुर इलाके में 23 वर्षीय युवक अनमोल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खुरमपुर गांव निवासी अनमोल का शव मेहतपुर बस स्टैंड के पास मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण ड्रग ओवरडोज बताया जा रहा है हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जानकारी के अनुसार अनमोल का शव मेहतपुर पुलिस स्टेशन से लगभग आधा किलोमीटर दूर पाया गया। स्थानीय लोगों ने शव देखते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक सिरिंज और एक बोतल भी बरामद होने की बात कही जा रही है लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
मृतक की मां का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखे: जालंधर सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में 3 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन प्लांट था बंद