3
चंडीगढ़, 11 मार्च 2026: मोगा शहर में पुरानी रंजिश के चलते देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है। एक युवक को गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना मंगलवार देर रात मोगा की तीन नंबर चुंगी के पास हुई। वेदांत नगर निवासी कुलजीत सिंह अपने एक साथी के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। कुलजीत सिंह की टांग में गोली लग गई। हमलावर फायरिंग के बाद तेजी से मौके से फरार हो गए।
घायल कुलजीत सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया।
ये भी देखे: मोगा में दिनदहाड़े सरपंच पर फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती