सीएम रेखा गुप्ता ने उत्तम नगर हत्याकांड पीड़ित तरुण के परिजनों से की मुलाकात, न्याय की गारंटी दी

by Manu
सीएम रेखा गुप्ता ने उत्तम नगर हत्याकांड पीड़ित तरुण के परिजनों से की मुलाकात

नई दिल्ली, 10 मार्च 2026: दिल्ली सचिवालय में सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तम नगर की दुखद घटना में जान गंवाने वाले तरुण के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से गले लगाकर संवेदना व्यक्त की और कहा कि तरुण का दुखद निधन पूरे दिल्ली के लिए बहुत बड़ा आघात है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल वक्त में उनके साथ पूरी तरह खड़ी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार का दुख बहुत गहरा है और इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस और संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इसमें आर्थिक मदद कानूनी सहायता और अन्य सभी जरूरी सहयोग शामिल होगा। परिवार को पूरा सहयोग मिलेगा।

ये भी देखे: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस का तीखा हमला, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से श्वेत पत्र की मांग

You may also like