मध्य पूर्व युद्ध के बीच भारत में LPG संकट गहराया, देश में कमर्शियल सप्लाई ठप

by Manu
LPG

चंडीगढ़, 10 मार्च 2026: Commercial LPG Supply Crisis India: मध्य पूर्व में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के कारण वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस भू-राजनीतिक तनाव और LPG सप्लाई में रुकावट को देखते हुए भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिक से अधिक LPG का उत्पादन करें और इसका इस्तेमाल केवल घरेलू सिलेंडर के लिए किया जाए।

मंत्रालय ने जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड लागू कर दिया है। साथ ही साफ कहा है कि आयातित LPG से गैर-घरेलू सप्लाई पहले अस्पतालों स्कूल-कॉलेज और अन्य जरूरी संस्थानों को दी जाएगी।

गैर-घरेलू क्षेत्र यानी रेस्टोरेंट होटल उद्योग और अन्य कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए ED के तीन अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी आए आवेदनों की समीक्षा करेगी और सप्लाई की मंजूरी देगी।

सरकार के इस फैसले का असर अब साफ दिख रहा है। दिल्ली महाराष्ट्र कर्नाटक गुजरात और अन्य कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। छोटे-बड़े होटल रेस्टोरेंट ढाबे और कैटरिंग व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई जगहों पर होटल और रेस्टोरेंट पहले ही बंद हो चुके हैं जबकि हजारों अन्य बंद होने की कगार पर खड़े हैं।

होटल एसोसिएशन और रेस्टोरेंट मालिकों ने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि घरेलू उपयोग को प्राथमिकता देना ठीक है लेकिन कमर्शियल सेक्टर को पूरी तरह बंद करना लाखों लोगों की रोजी-रोटी छीन रहा है। कई शहरों में इंडस्ट्री ने वैकल्पिक ईंधन जैसे PNG या बायो-गैस की ओर रुख किया है लेकिन यह महंगा और तत्काल उपलब्ध नहीं है।

ये भी देखे: देश में पेट्रोल-डीजल और LPG पर्याप्त, घबराने की जरूरत नहीं: इंडियन ऑयल की अपील

You may also like