मुंबई, 10 मार्च 2026: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को मजबूत रिकवरी देखी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद बाजार का माहौल सुधर गया। ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है। इस खबर से निवेशकों में राहत की भावना आई।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 655.92 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की छलांग लगाकर 78,222.08 पर पहुंच गया। एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 189.15 अंक यानी 0.79 प्रतिशत बढ़कर 24,217.20 के स्तर पर आ गया।
यह तेजी सोमवार की भारी गिरावट के बाद आई है। सोमवार को मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण बाजार में जबरदस्त बिकवाली हुई थी। सेंसेक्स 1,352.74 अंक यानी 1.71 प्रतिशत टूटकर 77,566.16 पर बंद हुआ था। निफ्टी 422.40 अंक यानी 1.73 प्रतिशत गिरकर 24,028.05 पर बंद हुआ था।
ये भी देखे: मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1352 अंक टूटा निफ्टी 422 अंक नीचे