समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में नीतीश कुमार मधेपुरा पहुंचेंगे, 301 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

by Manu
नीतीश कुमार

मधेपुरा, 09 मार्च 2026: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में मंगलवार को मधेपुरा जिले पहुंच रहे हैं। नवनिर्मित पुलिस लाइन का लोकार्पण करने के बाद वे परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री इसी दौरान 301 करोड़ रुपये की कुल योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पुलिस लाइन परिसर में ही शिलान्यास और उद्घाटन से जुड़े कुल 76 शिलापट्ट लगाए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन की जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मधेपुरा को 85.71 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इस राशि से कुल 137 योजनाओं का शिलान्यास होगा। इनमें सर्वाधिक योजनाएं पुलिस प्रशासन से जुड़ी हैं।

पुलिस विभाग के लिए मॉडल थाना भवन महिला पुलिस बैरक सहित कुल 13 योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे की योजनाएं प्रमुख हैं। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर शिलान्यास के लिए कुल 26 शिलापट्ट तैयार किए जा रहे हैं।

ये भी देखे: राज्यसभा जाने से पहले बख्तियारपुर दौरे पर नीतीश कुमार, विकास कार्यों का लिया जायजा

You may also like