Sharjeel Imam Bail: दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को मिली 10 दिन की अंतरिम जमानत

by Manu
शरजील इमाम

नई दिल्ली, 09 मार्च 2026: दिल्ली दंगों के प्रमुख आरोपी शरजील इमाम को सोमवार को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें अपने भाई की शादी में शामिल होने और बीमार मां की देखभाल के लिए 10 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है।

एडिशनल सेशन जज समीर बाजपेई की अदालत ने शरजील इमाम को 20 मार्च से 30 मार्च तक की अंतरिम जमानत मंजूर की। शरजील ने अदालत में अर्जी देकर यह राहत मांगी थी। उनकी ओर से पेश वकीलों ने दलील दी कि उनके सगे भाई की शादी जल्द होने वाली है। ऐसे में परिवार में उनकी मौजूदगी बहुत जरूरी है।

वकीलों ने यह भी बताया कि शरजील की मां की हालत काफी खराब है। उनकी देखभाल करने वाला कोई और नहीं है। इन पारिवारिक जिम्मेदारियों और मानवीय आधार पर अदालत ने 10 दिनों के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति दे दी।

शरजील इमाम पर 2020 के दिल्ली दंगों में साजिश रचने और भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। वे कई मामलों में जेल में बंद हैं। इस दौरान अदालत ने जमानत की शर्तें भी तय की हैं। जमानत अवधि पूरी होने के बाद उन्हें जेल वापस जाना होगा।

ये भी देखे: दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को बहन की शादी के लिए 14 दिन की अंतरिम जमानत

You may also like