Punjab Budget 2026: पंजाब विधानसभा में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने 2,60,437 करोड़ का बजट किया पेश

by Manu
Punjab Budget 2026

चंडीगढ़, 08 मार्च 2026: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में 2026-27 के लिए 2,60,437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने इसे मां-बेटियों को समर्पित बताया और कहा कि यह गारंटी पूरा करने वाला बजट है।

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने अपनी मां मंजीत कौर से आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगत सिंह और भीमराव अंबेडकर को नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। बजट कॉपी पर फुलकारी डिजाइन वाला कवर चढ़ाया गया।

चीमा ने बताया कि शिक्षा के लिए 19,279 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 7 प्रतिशत अधिक है।

यह बजट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पेश किया गया। AAP सरकार ने 2022 के चुनावी वादे को पूरा करने का फैसला किया है। अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। बजट में हर महिला को हर महीने 1,000 रुपये देने की व्यवस्था की गई है। यह योजना महिलाओं के लिए बड़ी राहत बनेगी।

ये भी देखे: पंजाब विधानसभा बजट सत्र: गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने गिनाईं AAP सरकार की उपलब्धियां, सदन 8 मार्च तक स्थगित

You may also like