पटना, 07 मार्च 2026: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले हैं। जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। राजधानी पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर और आसपास बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में निशांत कुमार का स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है। पूरा परिसर पोस्टरों से पट गया है।
सूत्रों के अनुसार निशांत कुमार अब नीतीश कुमार के बाद जदयू की कमान संभालेंगे। वे 8 मार्च को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस फैसले की जानकारी सभी विधायकों को दे दी गई है।
6 मार्च को सीएम हाउस में नीतीश कुमार ने विधायकों और विधान पार्षदों से मुलाकात की। उन्होंने इस संबंध में अपनी राय बताई। नीतीश ने कहा कि वे राज्यसभा जा रहे हैं लेकिन दिल्ली से पार्टी पर नजर रखेंगे और कोई दिक्कत नहीं होने देंगे। बैठक में निशांत की एंट्री को मंजूरी मिली।
निशांत कुमार जदयू में शामिल होने के बाद बिहार यात्रा पर निकलेंगे।
ये भी देखे: पटना एयरपोर्ट पर नीतीश के बेटे निशांत और संजय झा साथ दिखे, राजनीति में एंट्री के संकेत