अमृतसर में AAP काउंसलर के घर पर फायरिंग, परिवार बाल-बाल बचा

by Manu
मोगा फायरिंग

अमृतसर, 07 मार्च 2026: पंजाब के अमृतसर शहर में शुक्रवार रात करीब 12 बजे आम आदमी पार्टी की मौजूदा काउंसलर के घर पर नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की। रतन सिंह चौक क्षेत्र में हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

बदमाशों ने काउंसलर के आवास पर कई राउंड फायरिंग की। घटना के समय घर में काउंसलर का पूरा परिवार मौजूद था। खुशकिस्मती से किसी को भी चोट नहीं आई और पूरा परिवार सुरक्षित रहा।

काउंसलर के पति इंदरजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने नशों के खिलाफ सामाजिक कार्य करते हुए कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने उन व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी जिनके खिलाफ पहले से स्थानीय स्तर पर कई शिकायतें दर्ज चल रही थीं।

इंदरजीत सिंह का कहना है कि पुरानी रंजिश की वजह से ही यह जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने घटना को पुरानी दुश्मनी से जोड़ा है।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये भी देखे: अमृतसर के जंडियाला गुरु में रंगदारी के लिए फायरिंग, लेडीज सैलून पर हमला

You may also like