चंडीगढ़, 06 मार्च 2026: AAP पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने पंजाबी अभिनेता और गायक एमी विर्क से फोन पर बात की है। पन्नू ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की। पन्नू कहा कि संकट की इस घड़ी में पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है।
बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान व्यक्तिगत रूप से इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जल्द ही केंद्र सरकार के साथ संपर्क साधकर एमी विर्क के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव राजनयिक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विदेश में फंसे अपने नागरिकों की सलामती है।
पन्नू ने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि यह जंग जल्द समाप्त हो और शांति बहाल हो। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी देखे: युद्ध नशों विरुद्ध: एक साल में 36,178 FIR और 51,648 तस्कर गिरफ्तार हुए – बलतेज पन्नू