बिहार राजनीति में हलचल, नीतीश कुमार ने शाम 5 बजे जेडीयू नेताओं की बुलाई बैठक

by Manu
नीतीश कुमार

पटना, 06 मार्च 2026: बिहार की राजनीति में इन दिनों भारी उथल-पुथल चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। अब राज्य की कमान किसके हाथ आएगी इस पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस बीच नीतीश कुमार ने आज शाम 5 बजे अपने आधिकारिक आवास पर जेडीयू के सभी विधायकों सांसदों और विधान पार्षदों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार बैठक में अपने भविष्य के राजनीतिक कदमों और फैसलों के बारे में पार्टी नेताओं को बताएंगे।

बता दें कि 20 साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार अब दिल्ली जाने की तैयारी में हैं।

ये भी देखे: नीतीश कुमार की नीतियां जननायक कर्पूरी ठाकुर की सोच से प्रेरित – जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा

You may also like