सोनीपत में ACB की बड़ी कार्रवाई, इंतकाल के काम के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

by Manu
ACB

सोनीपत, 03 मार्च 2026: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोनीपत शहर में एक पटवारी को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी अजय राणा पर जमीन के इंतकाल के काम के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार कबीरपुर क्षेत्र के एक शिकायतकर्ता को दो प्लॉट के इंतकाल के लिए काफी समय से राजस्व विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे थे। पटवारी अजय राणा ने काम करने के एवज में “खर्च-पानी” के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की। बिना रिश्वत दिए काम न करने की साफ बात कही गई। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया।

ACB टीम ने शिकायत पर गहन जांच के बाद ट्रैप लगाया। सोमवार को तय समय पर पटवारी ने रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़े जाने की कोशिश की लेकिन टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा। रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

ये भी देखे: अंबाला में ACB ने वन्य जीव इंस्पेक्टर और पशु प्रेमी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

You may also like