Earthquake In Iran: ईरान में युद्ध के बीच भूकंप के झटके, 4.3 तीव्रता से कांपी धरती

by Manu
मणिपुर भूकंप 2025

तेहरान, 03 मार्च 2026: अमेरिका-इजराइल के हमलों और जारी युद्ध के बीच ईरान में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार फारस प्रांत के गेराश इलाके में 4.3 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। कुछ रिपोर्टों में तीव्रता 4.4 मैग्नीट्यूड तक बताई गई लेकिन USGS की आधिकारिक जानकारी 4.3 की है।

झटका फारस प्रांत के ग्रामीण इलाकों खोंज और गेराश के आसपास महसूस हुआ। इलाका पहले से ही सेस्मिक एक्टिव जोन (जाग्रोस बेल्ट) में आता है जहां टेक्टॉनिक गतिविधियां आम हैं।

युद्ध की वजह से लोग पहले से तनाव में थे। बमबारी धमाकों और हवाई हमलों के बीच अचानक आए भूकंप ने दहशत फैला दी।

ये भी देखे: USA Earthquake: अमेरिका के ओरेगॉन में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप

You may also like