गुरुग्राम में होली से पहले हादसा, नशे में धुत ड्राइवर ने 6 लोगों को कुचला, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पीटा

by Manu
गुरुग्राम हादसा

गुरुग्राम, 03 मार्च 2026: होली की खरीदारी के दौरान गुरुग्राम के मदनपुरी इलाके में एक नशे में धुत कार ड्राइवर ने तेज रफ्तार ब्रेजा से आधा दर्जन से अधिक लोगों को टक्कर मार दी। यह घटना सोमवार शाम बलदेव नगर के पास ज्योति पार्क इलाके की सब्जी मंडी में हुई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए।

आरोपी ड्राइवर रितेश ने लोगों को कुचलने के बाद मौके से फरार होने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन कुछ की चोटें गंभीर हैं।

ये भी देखे: गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत

You may also like