4
दिल्ली, 02 मार्च 2026: दिल्ली के स्कूलों में बम धमकी का सिलसिला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर सरदार पटेल स्कूल, मीरा मॉडल स्कूल और कई अन्य स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूल परिसरों में हड़कंप मच गया और छात्रों-अभिभावकों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। स्कूलों के अंदर और आसपास के इलाकों में बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सभी स्कूलों की सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है लेकिन जांच और सर्च ऑपरेशन जारी है।
ये भी देखे: दिल्ली के कई स्कूलों में बम धमकी, पुलिस-बम निरोधक दस्ते ने शुरू की सघन तलाशी