झूठ का पुलिंदा साबित हुआ कथित शराब घोटाला, विरोधियों के मुँह पर तमाचा – मुडिंया

by Manu
हरदीप सिंह मुंडियां

चंडीगढ़, 28 फरवरी 2026: दिल्ली की अदालत द्वारा कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी करने के दिल्ली अदालत के फैसले का कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुडिंया ने स्वागत किया। मुडिंया ने विरोधियों पर तीखा हमला किया है। मुडिंया ने कहा कि आज लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि अदालत के फैसले ने साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ बनाया गया पूरा मामला सिर्फ़ राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित एक झूठ था।

मुडिंया ने विरोधियों पर कड़ा निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आज देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने साफ़ किया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के बच्चों का भविष्य सुधारने के लिए शिक्षा क्रांति शुरू की थी, जिसे रोकने के लिए उन्हें महीनों तक सलाखों के पीछे रखा गया।

इस बड़ी कानूनी जीत पर अपनी गहरी आस्था ज़ाहिर करते हुए हरदीप सिंह मुडिंया ने भगवान और गुरु साहिब का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मैं गुरु साहिब का बहुत शुक्रगुज़ार हूँ, जिनकी कृपा से आज सच की जीत हुई है।

ये भी देखे: अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा – हरजोत बैंस

You may also like