चंडीगढ़, 28 फरवरी 2026: पंजाब सरकार ने बदलते मौसम और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में संशोधन किया है। 1 मार्च से 31 मार्च तक सभी सरकारी स्कूल नए समय के अनुसार चलेंगे।
शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक चलेंगे।
विभाग ने सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे तय समयानुसार ही कक्षाएं संचालित करें। विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। कोई भी स्कूल अपने स्तर पर समय में बदलाव नहीं करेगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मार्च का महीना मौसम के लिहाज से सुबह ठंडा और दोपहर गर्म रहता है। नए समय से बच्चे सुबह की ठंड से बचेंगे और दोपहर की गर्मी में जल्दी घर पहुंच सकेंगे। इससे उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।