संगरूर के फौजी गुरप्रीत सिंह मणिपुर में उग्रवादियों से मुठभेड़ में शहीद

by Manu
फौजी गुरप्रीत सिंह

संगरूर, 26 फरवरी 2026: पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम तहसील के महलां चौक गांव का निवासी फौजी गुरप्रीत सिंह मणिपुर में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए। गुरप्रीत सिंह भारतीय सेना में 21 साल से सेवाएं दे रहे थे। ऑपरेशन के दौरान उन्हें गोली लगी जिससे उनकी मौत हो गई।

शहीद गुरप्रीत सिंह का शव आज उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। राजकीय सम्मान के साथ आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गुरप्रीत सिंह अपने पीछे पत्नी एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार में शोक का माहौल है।

नंबरदार यूनियन पंजाब के नेता रण सिंह महलां ने शहीद के परिवार के लिए सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही गांव में शहीद गुरप्रीत सिंह की याद में एक उपयुक्त स्मारक बनवाया जाए।

सेना असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने 15 फरवरी से उग्रवादियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई जिसमें गुरप्रीत सिंह शहीद हुए।

ये भी देखे: डोडा सड़क हादसे में यमुनानगर के जवान सुधीर नरवाल शहीद, गांव शेरपुर में मातम

You may also like